एनडीए सरकार ने कहा है कि उसका प्लानिंग कमिशन में बदलाव या इसे खत्म करने का कोई इरादा नहीं है। इस बयान के साथ ही संस्था के भविष्य पर चल रहे तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। मई में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के सत्ता संभालने के साथ ही प्लानिंग कमिशन को खत्म किए जाने संबंधी अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। प्लानिंग मिनिस्टर राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यसभा में गुरुवार को लिखित जवाब में बताया, फिलहाल सरकार ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है, जिसमें प्लानिंग कमिशन के मौजूदा फॉर्मेट में बदलाव या इसे खत्म करने की बात हो।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।