बतौर सीईओ शुक्रवार को इंफोसिस की कमान संभालने जा रहे विशाल सिक्का इस आईटी कंपनी की रणनीति इनोवेशन के इर्द-गिर्द बुनेंगे और स्टार्टअप्स में जोरदार ढंग से इनवेस्टमेंट करेंगे। साथ ही, वह कैपेसिटी बढ़ाने वाले एक्विजिशंस के जरिए इंफोसिस को अगले 2 सालों में वह जगह दिलाने की कोशिश करेंगे, जो इंडियन सॉफ्टवेयर सर्विसेज इंडस्ट्री में कुछ वक्त पहले तक उसे हासिल थी। इंफी के पहले नॉन-फाउंडर सीईओ बनने जा रहे सिक्का ने कहा कि कंपनी यह संतुलन बनाए रखते हुए काम करेगी कि भविष्य के लिए इनोवेशन भी हों और इसके मौजूदा बिजनस पर असर भी न पड़े।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।