दूसरे एटीएम से महीने में मुफ्त में सिर्फ दो बार ही निकाल पाएंगे पैसे
(India)
आरबीआई कके नए निर्देश के अनुसार शहरों में अब आप दूसरे बैंकों के एटीएम से बिना कोई चार्ज दिए महीने में सिर्फ दो बार ही पैसे निकाल पाएंगे। पहले यह सुविधा महीने में 5 बार थी। अगर आप दूसरे बैंकों से दो बार से अधिक बार पैसे निकालते हैं तो उसके लिए आपको हर बार पैसे निकालने पर 20 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रामीण इलाकों में पहले वाली सुविधा जारी रखने का निर्देश दिया है। साथ ही आरबीआई ने गांवों के एटीएम धारकों को आसपास के एटीएम मशीनों की जानकारी देने का भी निर्देश दिया है। बैंक लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने की आवृति सीमा घटाई जाए। इसके साथ बैंक यह भी चाहते थे कि मुफ्त में 5 बार पैसे निकालने के बाद अगली निकासियों में जो चार्ज लिया जाता है, उसे भी बढ़ाया जाए।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।