ऑनलाइन शॉपिंग में दिल्ली सबसे आगे
(India)
देश में ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में दिल्ली सबसे आगे है। राष्ट्रीय राजधानी में एक साल पहले की मुकाबले ऑनलाइन शॉपिंग का रुझान 67 प्रतिशत ज्यादा रहा, जो अन्य शहरों की तुलना में सबसे अधिक है। उद्योग मंडल एसोचैम की एक अध्ययन रिपोर्ट में यह निष्कर्ष सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में ऑनलाइन शॉपिंग के रुझान में सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई, जबकि पिछले साल यह 58 प्रतिशत थी। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में दिल्ली के बाद मुंबई ख्60 प्रतिशत,, अहमदाबाद ख्52 प्रतिशत, और बेंगलूरख्50 प्रतिशत, का स्थान आता है। सर्वेक्षण में देश के प्रमुख शहरों के 3,500 लोगों से बातचीत की गई। एसोचैम के महासचिव डीएस रावत ने ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बारे में कहा कि सड़कों और बाजारों में बढ़ती भीड़, महंगा होता पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की भाग-दौड़ भरी जिंदगी के बीच मॉल या बाजारों में जाने के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।