(India)
दरअसल यह बदलाव है ही इतना छोटा सा, फेसबुक पेज पर ऊपर दाईं तरफ ग्लोब के आकार में नोटिफिकेशन आइकन है। अब यह ग्लोब यूज़र के इलाके के हिसाब से दिखाई देगा।,हमने वर्चुअली दो रीजन से लॉग-इन किया, जिसमें यह फर्क साफ दिखाई दिया, इससे पहले यह आइकन ग्लोब पर केवल अमेरिका के इलाके को दिखाता था। लेकिन अब अगर आप एशिया, अफ्रीका या यूरोप से लॉग-इन करते हैं, तो आपको ग्लोब का दूसरा हिस्सा दिखेगा। भले ही यह बदलाव बहुत छोटा सा हो, लेकिन इसमें पर्सनलाइज़ेशन जुड़ा हुआ है। फेसबुक ने इस बदलाव के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। वह शायद आगे भी कोई ऐलान न करें, क्योंकि फेसबुक हल्के-फुल्के बदलावों का ऐलान नहीं करती है। हालांकि फेसबुक टीम ने टेक इन एशिया से कहा, 'यह इस बात का केवल एक छोटा सा उदाहरण है कि हम हमेशा लोगों के फेसबुक एक्स्पीरियंस को पर्सनलाइज़ बनाने के लिए काम करते हैं।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।