सही रास्ते पर मंगलयान, अभी दिशा संशोधन की जरूरत नहीं: इसरो
(India) वैज्ञानिकों का कहना है कि मिशन अपने पथ पर अग्रसर है। इसरो ने अपने माइक्रो-ब्लागिंग साइट पर कहा ‘मंगल परिक्रमा मिशन अपने प्रक्षेपपथ पर अग्रसर है और मिशन प्रबंधकों ने पाया है कि इसमें अगस्त 2014 में संशोधन करने की पूर्व निर्धारित योजना की आवश्यकता नहीं है।’ पिछले महीने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा था कि मंगल परिक्रमा अंतरिक्ष यान ने करीब 80 प्रतिशत यानि 54 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। अंतरिक्ष यान 24 सितंबर को मंगल पर पहुंचेगा। मंगल यान को पिछले साल 5 नवंबर में ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) से आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा केंद्र से छोड़ा गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।