एशिया प्रशांत में अमेरिका को चाहिए नए साझेदार और संबंध: चक हेगल
(International) जिसमें अवसर और चुनौतियां दोनों ही मौजूद हैं। अपनी पहली तीन दिवसीय भारत यात्रा की पूर्व संध्या पर हेगल ने जर्मनी में आयोजित एक बैठक में कहा कि वह न सिर्फ सैन्य संबंधों के लिए, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ वृहतर संबंध स्थापित करने के लिए वहां की यात्रा पर जा रहे हैं। हेगल ने कहा कि वह जॉन केरी और वाणिज्य मंत्री पेनी प्रित्ज्कर की यात्रा के बाद भारत जा रहे हैं। ये दोनों लगभग एक सप्ताह पहले वहां गए थे और उन्होंने न सिर्फ सेना से सेना के बीच, बल्कि भारतीयों के साथ वृहतर संबंध बनाने की कोशिश जारी रखी। उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों के विविध और साझा हित हैं, जिनमें स्थिरता, सुरक्षा, आर्थिकी, संभावनाएं और स्वतंत्रता भी शामिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।