(International)
हमास के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने इजरायल पर उनकी मांगों को खारिज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि फलस्तीनी आंदोलन गाजा में आज सुबह पांच बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार) समाप्त होने वाले 72 घंटे के युद्धविराम को और विस्तार नहीं देगा। काहिरा की मध्यस्थता में चल रही युद्धविराम वार्ता में मौजूद फलस्तीनी इस्लामिक जेहाद के एक नेता ने कहा कि गुट ने युद्धविराम को विस्तार न देने का फैसला किया है। यह समूह गाजा का एक छोटा सा दल है और वार्ताओं में मौजूद है। इजरायल ने पहले कहा था कि वह युद्धविराम को ‘अनिश्चितकाल’ तक विस्तार देने के लिए तैयार है। फिर लगभग डेढ़ बजे सेना ने पत्रकारों को एक लिखित संदेश भेजा, जिसमें लिखा था, ‘बिल्कुल अभी, गाजा से दो रॉकेट दक्षिणी इजरायल पर दागे गए। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।’ सेना ने अपनी आधिकारिक ट्विटर साइट पर लिखा, ‘आतंकियों ने युद्धविराम का उल्लंघन किया।’ सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इजरायल सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।