अमेरिका ने इराक में आतंकी संगठन आईएसआईएस को निशाना बनाते हुए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अमेरिकी वायुसेना के विमानों ने उत्तरी इराक के इरबिल में आईएसआईएस के तोपखाने को निशाना बनाकर बमबारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमानों से करीब 500 पाउंड्स के बम गिराए गए। पेंटागन के प्रवक्ता ने इराक पर हवाई हमलों की पुष्टि की है। पेंटागन के प्रवक्ता रेयर एडमिरल जॉन किर्बे ने ट्विटर पर लिखा अमेरिकी सेना ने इरबिल में आईएसआईएस के तोपखाने को निशाना बनाया है। इस तोपखाने का इस्तेमाल उस इरबिल की रक्षा कर रही कुर्दिश सेना के खिलाफ किया जा रहा थाए जहां अमेरिकी अधिकारी फंसे हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।