‘अफगानिस्तान में खत्म हो चुनावी गतिरोध’
(International)
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने नाटो सैनिकों की वापसी के लिए अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के दोनों के दावेदारों से चुनावी गतिरोध खत्म करने को कहा है। एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार अफगानिस्तान पहुंचे केरी ने कहा कि वह इस महीने के अंत तक अशरफ घानी या अब्दुल्ला अब्दुल्ला में से किसी एक को राष्ट्रपति के पद पर देखना चाहते हैं। दोनों के बीच चुनावी प्रकिया को लेकर तनाव कायम है। अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने यह कहकर चुनाव के नतीजों को मानने से इन्कार कर दिया है कि अशरफ घानी के समर्थकों ने बड़े पैमाने पर बैलेट बॉक्सों में हेराफेरी की है। इसके बाद देश में हुए राष्ट्रपति के मतदान में पड़े 80 लाख वोटो की गिनती दोबारा हो रही है। पिछले महीने केरी ने यह कहकर दोनों दावेदारों को मनाने का प्रयास किया था कि 80 लाख वोटों की गिनती दोबारा होगी, जिसका ऑडिट कराया जाएगा और इसमें जीतने वाले को राष्ट्रपति चुना जाएगा। लेकिन इसके बाद भी अशरफ घानी और अब्दुल्ला अब्दुल्ला समर्थकों के बीच झड़पें जारी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।