इस्लामिक स्टेट पर हवाई हमले शुरू होने के बाद आइएसआइएस के सरगना अबू बकर अल-बगदादी ने शुक्रवार को अमेरिका को चेतावनी देते हुए ट्विटर पर एक संदेश जारी किया। इसमें उसने लिखा है, यह संदेश अमेरिका के लिए है। सुनो, तुम्हारी ओर से जो भी लड़ रहे हैं वह तुम्हें इराक और सीरिया में कोई लाभ नहीं देने वाले। जल्द ही तुम्हारा सामना सीधे इस्लाम के बंदों से होगा, जिन्होंने खुद को इस दिन के लिए तैयार कर रखा है। हम तुमसे जंग लड़ेंगे। इराक में सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने अगले आदेश तक अमेरिकी विमानन कंपनियों के इराक के हवाई क्षेत्र में विमान उड़ाने पर रोक लगा दी है। तुर्की की एयरलाइंस ने भी कहा कि उसने अरबिल के लिए अपनी सभी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए रद कर दी हैं। अमेरिका के करीबी सहयोगी ब्रिटेन ने इराक व अफगानिस्तान में लड़ाई में अमेरिका का साथ देने से इन्कार किया है। ब्रिटेन ने शुक्रवार को कहा कि वह फिलहाल सैन्य कार्रवाई में भाग नहीं लेगा, लेकिन लड़ाई वाले क्षेत्र में मानवीय व तकनीकी सहायता मुहैया कराने में मदद करेगा। नाटो के सहयोगी व उत्तरी इराक सीमा से लगे तुर्की ने भी कहा कि वह इलाके में मानवीय मदद पहुंचाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।