अलकायदा के आतंकियों ने यमन के हदरामत प्रांत में सेना के काफिले पर हमला कर 14 सैनिकों के सर कलम कर दिए। एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी घात लगाए बैठे थे। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, हदरामत प्रांत के शिबाम शहर में 14 सैनिकों के काफिले पर हमला किया गया। वहां मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कुछ की मौत गोलीबारी में हो गई जबकि बाकियों को आतंकी पकड़ कर ले गए। बाद में उनका सर कलम कर दिया गया। गत गुरुवार को यमनी सेना ने अलकायदा के सात आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसका बदला लेने के लिए आतंकियों ने यह हमला किया। गत अप्रैल से सेना देश के दक्षिणी हिस्से में अलकायदा के मजबूत ठिकानों को निशाना बना रही है। इस अभियान में अब तक कई आतंकी मारे जा चुके हैं। अरब प्रायद्वीप में मौजूद अलकायदा को स्थानीय तौर पर अंसार-अल-शरिया के नाम से जाना जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।