(International)
ईरान में एक छोटा यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। ईरान की राजधानी तहरान के नजदीक यह विमान क्रैश हो गया। विमान में 40 लोग सवार थे, सभी यात्रियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। ईरान के सरकारी मीडिया ने ये जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक विमान रविवार सुबह तेहरान के पश्चिम में मेहराबाद एयरपोर्ट में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान तबास जा रहा था। हादसे का शिकार हुआ विमान ईरान141-जेट है, जो कि छोटी घरेलू उड़ानों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इस तरह के विमान यूक्रेन की तकनीकी से ईरान में बनाए जाते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक विमान क्रैश होने के बाद रिहाएशी इलाके में जा घुसा है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक शुुरूआती रिपोर्ट के अनुसार प्लेन में सवार 7 बच्चों सहित 40 यात्रियों के मरने की आशंका है। ईरान के एक टीवी चैनल के मुताबिक यह ताबान एयर फ्लाइट का विमान था। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। विमान में मारे गए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि, अभी तक हादसे की वजह मालूम नहीं हो पाई है। उसके लिए जांच की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।