तिब्बती घाटी में बस गिरी, 44 लोगों की मौत,11 घायल
(International) 50 यात्रियों को लेकर जा रही 55 सीटों वाली एक बस एक तिपहिया वाहन और एक ट्रक से टकराने के बाद करीब 10 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र की राजधानी ल्हासा के न्येमो काउंटी में स्थानीय समयानुसार शाम 4 बज कर करीब 25 मिनट पर एक अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। दोनों बसों के यात्री अनहुई, शंघाई, शेनदोंग और हेबेई के पर्यटक थे। घायलों को ल्हासा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य है दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों बसों की ट्रैवल एजेंसियों के प्रबंधकों को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्रीय सरकार ने आपात बैठक बुला कर सड़क सुरक्षा और सुरक्षित यात्रा के लिए सभी उपाय करने के आदेश दिए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।