(International)
एर्दोगन ने और ब्यौरा नहीं दिया, लेकिन सरकारी एजेंसी एनाडोलू ने कहा कि एक तुर्की हवाई एंबुलेंस चार लोगों को राजधानी अंकारा के अस्पतालों में इलाज के लिए लाने के वास्ते कल इजरायल रवाना हुई। एजेंसी ने कहा कि घायल लोगों में एक बच्चा भी था। एर्दोगन ने तुर्की के पहले प्रत्यक्ष मतदान में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद दिए जीत के भाषण के दौरान ही यह घोषणा की। विदेश मंत्री अहमत देवूतोग्लू ने कहा कि तुर्की गंभीर रूप से घायल लोगों को यहां लाने के लिए हवाई गलियारा बनाने पर काम कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।