(International)
स्वास्थ्य मंत्रालय के आज यहां प्रकाशित बयान में कहा गया है, एहतियात के तौर पर अगले 90 दिन तक स्वास्थ्य दल ढाका, चटगांव और सिलहट के अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तनों पर निरीक्षण के लिए तैनात रहेंगे और चटगांव बंदरगाह पर भी ऐसी ही व्यवस्था रहेगी। सरकारी इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलोजी, डिजीज कंट्रोल एंड रिसर्च (आईईडीसीआर) ने पहले ही इबोला पीड़ितों की यात्रा पर प्रतिबंध जारी कर दिया था। वैसे भी इबोला से प्रभावित पश्चिमी अफ्रीकी देशों से बांग्लादेश का कोई सीधा हवाई संपर्क न होने के कारण उसके यहां पहुंचने की संभावना बहुत कम है। आईईडीसीआर के निदेशक प्रोफेसर महमूदुर रहमान ने कहा कि जिन देशों में यह विषाणु फैला हुआ है वह विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देश के मुताबिक दूसरे देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच कर रही है लेकिन फिर भी बांग्लादेश ने भी एहतियाती तौर पर कदम उठाए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।