(International)
संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने जारी समाचार विज्ञप्ति में बताया है कि इससे 1,013 लोगों की मौत हो चुकी है। गुयेना, लाइबेरिया, सियरा लियोन और संभवत: नाइजीरिया इसकी चपेट में है। प्रशासन ने बीमारी के 1848 संदिग्ध, संभावित या पुष्ट मामले रिकार्ड किये गए हैं। इससे तेज बुखार, उल्टी और रक्तस्राव होता है। सबसे पहले इसकी पहचान गुयेना में मार्च में हुयी लेकिन संभवत: यह इससे पहले आरंभ हुआ था। डब्लूएचओ के संशोधित आंकड़े के मुताबिक, 7 से 9 अगस्त के दौरान 52 और लोगों की मौत हुयी तथा 69 और लोग इससे प्रभावित हुए।
इबोला बेहद जानलेवा है और इस बीमारी के लिए कोई लाइसेंस प्राप्त टीका या उपचार नहीं है लेकिन अब तक प्रभावित तीन लोगों को प्रायोगिक तौर पर दवाई दी गयी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।