इस्राइल और हमास गाजा में पांच दिन के सीजफायर पर सहमत : मिस्र
(International) यह घोषणा कल संघर्ष विराम के समाप्त होने से कुछ ही क्षण पहले की गई। मिस्र की राजधानी में इससे संबंधित वार्ता हो रही है। मिस्र के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, इन समझौतों का लक्ष्य एक पूर्ण शांति समझौते तक पहुंचना है। इस्राइली प्रतिनिधिमंडल कल तेल अवीव के लिए रवाना हो गया और संयुक्त फलस्तीनी प्रतिनिधिमंडल आज रवाना होगा। पिछले सप्ताह फलस्तीनी प्रतिनिधिमंडल ने एक स्थाई संघर्ष विराम की मांग की थी। इसमें गाजा से इस्राइल की तत्काल वापसी, हवाई हमलों पर रोक, गाजा पट्टी से इस्राइली अवरोधक हटाना और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई की मांग शामिल थी। गाजा में इस्राइल के हमलों की शुरूआत 8 जुलाई को हुई। इसमें अब तक 1,939 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और हजारों घायल हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।