(International)
मीडिया नेटवर्क ग्लोबो की खबर के मुताबिक, कैम्पोस का जेट विमान एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ग्लोबो की खबर के मुताबिक, कैम्पोस एक सामाजिक कार्यकर्ता थे जो चुनाव में तीसरे पायदान पर काबिज थे। सैंटोस के शहर में एक जिम एवं घर पर गिरे कैम्पोस के विमान के कई टुकड़े हो गए और उसमें भारी आग की लपटें उठीं। ब्राजीलियाई वायु सेना ने ऑनलाइन और टेलीविजन न्यूज नेटवर्क को बताया कि विमान में सवार सभी सात लोगों की मृत्यु हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।