प्रथम विश्व युद्ध में कुर्बान भारतीय सैनिकों को यूएन ने किया याद
(International) इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के दूत द्वारा लिखित एक फोटो बुक का भी विमोचन हुआ, जिसमें दुनियाभर के युद्ध स्मारकों का जिक्र है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कल आयोजन में अपनी टिप्पणी में कहा, ‘उस समय ब्रिटिश हुकूमत का हिस्सा रहे भारत ने दस लाख से ज्यादा व्यक्ति भेजे थे। अफ्रीका, एशिया और यूरोप के अन्य सैनिकों के साथ युद्ध में 60,000 से ज्यादा लोग मारे गए। इतिहास ने उनकी महान कुर्बानी को नजरंदाज कर दिया।’ बान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा दूत जॉन एशे के साथ संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के दूत अशोक मुखर्जी द्वारा लिखित 113 पृष्ठ की किताब ‘इंडियन वार मेमोरियल्स ऑफ द फर्स्ट वर्ल्ड वार’ का विमोचन किया। किताब में जंग के उन मैदानों का संक्षिप्त ब्यौरा है, जिनमें भारतीय सैनिकों ने कुर्बानी दी। इसमें भारत, यूरोप, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के विभिन्न युद्ध स्मारकों का विवरण है जहां भारतीय सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।