मेलबर्न के एक अस्पताल की एक गड़बड़ी के चलते एक दिन पहले छुटटी लेकर घर जा चुके 200 मरीजों के मरने का नोटिस जारी कर दिया गया। घटना ऑस्टिन अस्पताल की है, जहां कम्प्यूटर के माउस से गलत जगह क्लिक करने पर यह कारनामा हुआ। हालांकि अस्पताल ने घटना के लिए माफी मांग ली है। अस्पताल की संचार निदेशक टेरिन शीही ने बताया कि हम अपने यहां से डिस्चार्ज किए गए मरीजों को एक फार्म भेजते हैं। 30 जुलाई की सुबह गलती से इस फार्म की जगह एक दिन पहले डिस्चार्ज मरीजों को मौत को नोटिस चला गया। यह गलती कुछ घंटों तक होती रही, जिसकी वजह से नोटिस 200 मरीजों को पहुंच गया। हम इसके लिए मरीजों से माफी मांगते हैं। दूसरी ओर स्टेट के प्रमुख डेनिस नैप्थिन ने कहा है कि अस्पताल को इस गलती की भरपाई के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि अस्पताल ने माफी मांग ली है और इस गलती को सुधारने के लिए जरूरी कार्रवाई कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।