नॉर्थ कोरिया ने की प्रतिबंध हटाने की मांग
(International)
नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाने और अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास को स्थगित करने की मांग की। गुरुवार को नॉर्थ कोरिया की तरफ से कहा गया कि इंटर-कोरियन रिलेशनशिप को बेहतर करने के लिए ये जरूरी हैं। नॉर्थ कोरिया की कमिटी फॉर द पीसफुल रीयूनिफिकेशन ऑफ द फादरलैंड (सीपीआरएफ) ने कहा कि प्योंगयोंग शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर दो कोरियाई देशों के बीच संबंध के नए चरण की शुरुआत के रूप में लेना चाहता है। 15 अगस्त के दिन कोरियाई देशों में 69वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन इन दोनों देशों को 1910 से 1945 के जापान के शासन से मुक्ति मिली थी। नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया से 24 मई, 2010 को लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है। साउथ कोरियाई नौसेना के लड़ाकू जलपोत शियोनैन के वेस्टर्न सी बॉर्डर के नजदीक डूब जाने के बाद 24 मई, 2010 को नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके तहत दोनों देशों के बीच हर तरह के लेनदेन पर रोक लगा दी गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।