हैकर्स ने रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव के ट्विटर अकाउंट को हैक कर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करते हुए उनका इस्तीफा ट्वीट कर दिया। मेदवेदेव के ट्विटर अकाउंट पर रूसी भाषा में किए ट्वीट में कहा गया, मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मैं सरकार के कामकाज से शर्मसार हूं। मैं इसे लंबे समय से कहना चाह रहा था। वोवा आप गलत हैं। इस बीच, रूसी सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है, यह मेसेज जेनुइन नहीं है। हम इस समस्या पर काम कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।