पाकिस्तान में 2 हवाई अड्डों पर हमला, 10 आतंकवादी ढेर
(International) अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान वायुसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सामुंगली एयरबेस और खालिद सैन्य एयरबेस को बीती रात के हमलों में निशाना बनाया गया। ये दोनों सैन्य एयरबेस एक दूसरे से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इन हमलों पर जवाबी कार्रवाई की और हमलावरों तथा सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी हुई। उग्रवादियों को खदेड़ने के इस अभियान के दौरान 20 से अधिक विस्फोटों की आवाज सुनी गयी। फ्रंटियर कोर के प्रवक्ता खान वासे ने बताया कि आतंकवादियों ने एयरबेस पर गोलीबारी की और ग्रेनेड दागे। इन्होंने सात राकेट दागे जो एयरबेस के परिसरों में जाकर गिरे। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।