(International)
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख खान और कनाडा आधारित धर्मगुरू ताहिरूल कादरी के नेतृत्व में चले दो काफिले इस्लामाबाद में इकट्ठा होंगे और शीघ्र चुनाव के लिए शरीफ पर दबाव डालेंगे। तहरीक-ए-इंसाफ प्रवक्ता अनीला खान ने कहा कि इमरान के वाहन पर गोलियां चलाई गईं, लेकिन वह घायल नहीं हुए। अनीला ने कहा कि गुजरांवाला में भी काफिले पर हमला हुआ। वहां उसपर पथराव कर रही भीड़ का हमला हुआ लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया।इमरान के काफिले पर हमले की पुष्टि करते हुए अवामी मुस्लिम लीग नेता शेख रशीद ने कहा कि उनपर चार बार हमले हुए। रशीद ने आरोप लगाया कि सभी चीजें पुलिस की मौजूदगी में हुईं। अवामी मुस्लिम लीग नेता ने यह भी आरोप लगाया कि ऐसा शरीफ के आदेश पर हुआ। उधर, इमरान खान ने कहा कि सत्तारूढ़ पीएमएल के कार्यकर्ता एक पुलिस वैन के उपर खड़े थे और उनके समर्थकों पर पथराव कर रहे थे। टीवी की तस्वीरों में लोगों को इंसाफ पार्टी के पोस्टर फाड़ते और उनके समर्थकों के साथ संघर्ष करते दिखाया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।