इराक में भय के साए में जी रहे हैं यजीदी
(International)
आतंकवादियों द्वारा हजारों की संख्या में यजीदियों के अपहरण के बाद समुदाय के लोगों में भय व्याप्त हो गया है। इस्लामी राज्य ने हजारों की संख्या में यजीदी समुदाय के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को अगवा कर लिया है। सूत्रों के अनुसार जिहादी माउंट सिंजर के आस-पास के गांवों में घुसकर लोगों से इस्लाम कबूल करने या मरने की शर्त रखी। एक शरणार्थी के अनुसार अपहृत महिलाओं और बच्चों को जिहादियों ने अपने नियंत्रण क्षेत्र नीनवे प्रांत की जेल में रखा है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि कई पुरुषों को जान से मार दिया गया है। वहां से भागकर आए लोगों ने जानकारी दी। जिनकी जान मुश्किल से बच पाई है और जिन्होंने ये मंजर देखे हैं। अगवा किए गए यजीदियों में सभी उम्र के बच्चे, पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। गैर सुन्नी मुसलमानों के खिलाफ सामूहिक अत्याचार को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी चिंतित है। करीब दो लाख लोगों को इराक के कुर्द में सुरक्षित किया गया है, परंतु पहाड़ी इलाकों में अभी भी लोग असुरक्षित हैं। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अपहरण हुए लोगों ने जिहादियों के खिलाफ हथियार उठाने का प्रयास किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।