नेपाल में भूस्खलन, बाढ़ से 85 की मौत, 139 लापता
(International) अधिकारियों ने बताया कि मध्य पश्चिमी क्षेत्र में 73 लोगों की जान चली गयी जबकि 131 अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। बाढ़ की वजह से मध्य पश्चिम क्षेत्र में 7,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। बरदिया में ही 12,000 से ज्यादा घर जलमग्न हैं। सुरखेट जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। सुरखेट में क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के मुताबिक जिले में 26 लोग मारे गए हैं और 97 लापता हैं। बरदिया में बाढ़ से 17 लोगों की मौत हुयी है और 15 लापता है। दांग में 14 लोगों की जान चली गयी और तीन लापता है। क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय ने बताया कि बाढ और भूस्खलन की वजह से रौताहाट, बारा, परसा, मकवानपुर, महोत्तरी और सिंधूली में 115 घरों को नुकसान पहुंचा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।