गाजा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 से ऊपर
(International) यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, कुल 2,016 लोग मारे गए और अन्य 10,196 लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में 541 बच्चे, 250 महिलाएं और 95 बुजुर्ग लोग शामिल थे। मृतकों की संख्या पहले 1,980 थी और गाजा, काहिरा और यरूशलम के अस्पतालों में कई घायलों के दम तोड़ देने से यह संख्या बढ़ गई। इन लोगों को यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बयान में कहा गया कि चिकित्सा कर्मियों ने गाजा सिटी के पूर्व में शेजाइया जिले में मलबे के नीचे से एक अन्य शव बरामद किया है। इस शव को उस मलबे में तीन सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका था। इससे अलग, इजरायली सेना ने ‘गलत निशाने पर लगने वाली गोलीबारी’ में 64 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। उनकी मौतों की स्थितियों के बारे में कोई तत्कालिक जानकारी नहीं दी गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।