पश्चिमी ईरान स्थित ईयाम प्रांत में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसमें कम से कम 250 लोग घायल हो गए। ईरानी मीडिया के अनुसार, भूकंप से इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी जियॉलजी सर्वे के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.3 थीं और इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप इराक बॉर्डर से सटे अब्दनान शहर से 36 किलोमीटर दूर साउथ ईस्ट में आया। भूकंप सुबह करीब 7 बजकर दो मिनट पर मौरी मौरी नगर के पास आया। भूकंप की वजह से अब्दनान शहर में पानी, बिजली और टेलीफोन की सुविधाएं बाधित हो गईं हैं। इस इलाके में रविवार को भूकंप के कम से कम 44 हल्के झटके भी महसूस किए गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।