पैरिस में सऊदी अरब के राजकुमार के साथ लूटपाट
(International)
फ्रांस में क्लाशनिकोव राइफलों से लैस कुछ लुटेरों ने सऊदी अरब के राजकुमार को लूट लिया। इन लुटेरों ने पैरिस में प्रिंस के काफिले को रोका और ढाई लाख यूरो यानी दो करोड़ से ज्यादा रुपये लूट ले गए। पुलिस ने बताया कि लुटेरे कुछ संवेदनशील दस्तावेज भी ले गए हैं। यह घटना उत्तरी पैरिस में रविवार रात हुई जब सऊदी प्रिंस दूतावास से एयरपोर्ट जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि प्रिंस या किसी अन्य व्यक्ति को किसी तरह की चोट नहीं लगी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।