(International)
फलस्तीनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख आजम अल अहमद ने काहिरा में कहा कि इस सीजफायर विस्तार का उद्देश्य पूर्ण दीर्घकालिक सीजफायर पर बातचीत को और समय देने के लिए है। यह फैसला पांच दिन पुराने सीजफायर के खत्म होने से चंद घंटे पहले हुआ। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सीजफायर खत्म होने से पहले दोनों पक्षों को दीर्घकालिक सीजफायर समझौते पर हस्ताक्षर करने हैं। आठ जुलाई से जारी लड़ाई को खत्म करने उद्देश्य से मिस्र पिछले सप्ताह से दोनों पक्षों के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता आयोजित कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।