अमेरिका प्रत्यर्पित नहीं किए जाने की गारंटी के बिना दूतावास नहीं छोड़ेंगे असांजे
(International) विकीलीक्स के संस्थापक जुलियान असांजे अमेरिका को प्रत्यार्पित नहीं किए जाने की गारंटी मिले बिना लंदन में इक्वाडोर दूतावास नहीं छोड़ेंगे जहां वह दो साल से अधिक समय से रह रहे हैं। असांजे की वकील जेनिफर रोबिन्सन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। असांजे ने सोमवार रात कहा था कि वह जल्द ही दूतावास छोड़ देंगे क्योंकि वह दिल की बीमारी तथा कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।