जुलाई में 6300 लड़ाके आईएस में भर्ती हुए
(International)

जुलाई में 6300 विद्रोही लड़ाके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ‘आइएस’ में शामिल हुए। ह्यूमन राइटस की सीरिया ऑब्जर्वेटरी रिपोर्ट के मुताबिक, ये लड़ाके सीरिया के उत्तरी प्रांतों अलरक्का और अलेप्पो में प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें पांच हजार लड़ाके सीरिया के हैं जबकि बाकी 1300 अरब और अन्य देशों के। इनमें से ज्यादातर तुर्की के रास्ते सीरिया में दाखिल हुए। रिपोर्ट में बताया गया कि इस्लामिक स्टेट सीरिया के हर लड़ाके को हर महीने 400 डालर वेतन देता है। अगर लड़ाके की शादी हो चुकी हो तो उसकी बीवी और बच्चों को भी वेतन दिया जाता है। विदेशों से आए हुए लड़ाकों को हर महीने 800 डालर दिए जाते हैं। इस्लामिक स्टेट का पूरा नाम इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड द लीवेंट ख्आइएसआइएल,है। हाल ही में इस संगठन ने सीरिया और इराक के कुछ हिस्सों में खिलाफत की स्थापना की है। जिसका मकसद क्षेत्र में अपनी सरकार चलाना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।