भारतीय मूल की महिला को दक्षिण अफ्रीका में सम्मान
(International)
भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी शिक्षाविद लीला पटेल को विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने अफ्रीकी देशों की शीर्ष महिला शोधार्थी के सम्मान से नवाजा है। विटवाटर्सरैंड यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाली लीला पटेल फिलहाल अफ्रीका में सामाजिक विकास केंद्र में सामाजिक विकास अध्ययन की प्रोफेसर हैं। इस केंद्र की स्थापना उन्होंने 2002 में की थी यह वार्षिक अवार्ड उस क्षेत्र में मास्टर या डाक्टर्स की डिग्री रखने वाली उन महिलाओं के काम को मान्यता देता है, जिनमें महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है। पटेल ने 1994 में नेल्सन मंडेला की रिहाई के बाद देश में समाज कल्याण के क्षेत्र में आगे आकर काम किया था। इसी साल देश में चुनाव हुए थे। चुनाव से एक साल पहले उनकी किताब आई थी, जिसमें उन्होंने समाज कल्याण के जिन कानूनों की बात की थी, उन्हें तीन साल बाद संसद ने स्वीकार किया था। उन्हें 2005 में सामाजिक कल्याण विभाग का महानिदेशक बनाया गया था। इसी साल आई उनकी दूसरी किताब में दुनिया से गरीबी कम करने के विकल्प पर चर्चा की गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।