मलयेशियन एयरलाइंस के यात्रियों से धोखाधड़ी का आरोप
(International)
मलयेशिया के एक बैंक ऑफिसर और उसके पति पर जालसाजी और चोरी का आरोप लगा है। गौरतलब है कि इन दोनों को 8 मार्च को लापता हुए मलयेशियन एयरलाइंस के 4 यात्रियों के अकाउंट्स से 30 हजार डॉलर से ज्यादा रुपये के गबन के केस में आरोपी बनाया गया है। इनपर 14 मई और 8 जुलाई को एटीएम और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के जरिए पैसे निकालने का आरोप लगा है। ये अकाउंट्स मलयेशियन और चीनी लोगों के थे। अगर इनपर लगाया गया आरोप साबित हो जाता है तो इन्हें कई साल की सजा हो सकती है। केस की मुख्य आरोपी नूर शीला कानन (33) एचएसबीसी बैंक के मलयेशियन ऑपरेशन में 10 साल काम कर चुकी हैं। नूर के वकील ने कहा कि क्वालालंपुर कोर्ट में नूर और उनके पति पर 16 से ज्यादा आरोप थे पर किसी भी आरोप में इन्हें दोषी नही माना गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।