वॉशिंगटन अमेरिका ने आतंकवादी समूह हक्कानी नेटवर्क के पांच बड़े नेताओं पर लगभग 3 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है। इस आतंकी समूह को अफगानिस्तान में अनेक नागरिकों और नाटो सैनिकों पर हमले के लिए जिम्मेदार बताया जाता है। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान आधारित हक्कानी नेटवर्क तालिबान से जुड़ा समूह है। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2012 में इसे आतंकवादी नेटवर्क घोषित किया था। अमेरिका के श्न्याय कार्यक्रम के लिए पुरस्कारश् के तहत विदेश विभाग ने इस इनाम की घोषणा की है जिसके तहत अजीज हक्कानी, खलील अल-रहमान हक्कानी, याहया हक्कानी और अब्दुल रउफ जाकिर के बारे में पता बताने वालों को 50-50 लाख डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।