(International)
हमास ने विदेशी विमानन कंपनियों को तेल अवीव इलाके में उड़ान नहीं भरने के लिए चेतावनी दी है। गौरतलब है कि इजरायल और गाजा के बीच छह हफ्ते से जारी खूनी संघर्ष पर जारी विराम की अवधि गुरुवार को खत्म हो गई है। यह चेतावनी इजरायली युद्धक विमानों द्वारा गाजा के दर्जनों जगहों पर किए गए हवाई हमलों के बाद बुधवार को जारी किया गया। इस बीच यूएन सुरक्षा परिषद ने इजरायल और फिलस्तीन को जितनी जल्दी हो सके जारी संघर्ष को खत्म करने और शांति स्थापित करने के लिए बातचीत करने को कहा है। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ दिनों से खूनी संघर्ष जारी है जिसमें दोनों देशों के नागरिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।