(International)
मिस्र के दक्षिणी सिनाई में शर्म अल शेख रिजॉर्ट के नजदीक एक राजमार्ग पर दो पर्यटक बसों के बीच हुई भिड़ंत में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे. अधिकारियों ने कहा कि दोनों बसें लगभग 80 यात्रियों को ले जा रही थीं, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे. ये बसें सुबह शर्म अल शेख से 50 किलोमीटर की दूरी पर राजमार्ग पर टकराईं और इस टक्कर में 33 लोगों की मौत हो गई.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।