अब तक जो देखा, आईएसआईएल उन सबसे अलग है : अमेरिका
(International) अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने कहा, ‘अब तक हमने जितने भी गुट देखे हैं उनमें आईएसआईएल अधिक परिष्कृत तथा ज्यादा बेहतर तरीके से वित्त पोषित है। वे एक आतंकवादी गुट से कहीं हट कर हैं। उनके पास विचारधारा, रणनीतिक जटिलता और सामरिक सैन्य कौशल है।’ उन्होंने पेंटागन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘वे उन सबसे अलग हैं जिन्हें हमने अब तक देखा है। इसलिए हमें हर बात के लिए तैयार रहना चाहिए और यह सब शांत, फौलादी और सुविचारित तरीके से ही किया जा सकता है..।’ संवाददाता सम्मेलन को जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमेन जनरल मार्टिन डेम्प्से ने भी संबोधित किया। डेम्प्से ने कहा, ‘अगर वह अपने लक्ष्य हासिल करते हैं तो पूरा पश्चिम एशिया ही बदल जाएगा और सुरक्षा का ऐसा माहौल बनेगा जो निश्चित रूप से कई प्रकार से हमारे लिए खतरा होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।