(International)
मरने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि दोनों बसें लगभग 80 यात्रियों को ले जा रही थीं, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे। ये बसें सुबह शर्म अल शेख से 50 किलोमीटर की दूरी पर राजमार्ग पर टकराईं और इस टक्कर में 33 लोगों की मौत हो गई। साउथ सिनाई में स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव मोहम्मद लाशिन ने बताया कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। लाशिन ने कहा कि शव अभी मलबे में से निकाले जा रहे हैं। इसके बाद ही मृतक संख्या की सही जानकारी मिल पाएगी। दुर्घटना स्थल पर 30 एंबुलेंसें भेज दी गई थीं। मिस्र विश्व के उन देशों में से एक हैं, जहां लापरवाही से वाहन चलाने, खराब सड़कों और अन्य कारणों से सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और जिसके चलते हजारों लोग हर साल घायल हो जाते हैं या मारे जाते हैं। पब्लिक मोबिलाइजेशन एंड स्टेटिस्टिक्स की केंद्रीय एजेंसी की हालिया रिपोर्ट में कहा गया कि मिस्र में 2013 में 15,578 कार दुर्घटनाएं हुईं। यह संख्या एक साल पहले हुई दुर्घटनाओं से 0.4 प्रतिशत अधिक थी, जिनमें 6,716 लोग मारे गए थे और 22,411 अन्य घायल हो गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।