अमेरिका में मोदी की पब्लिक मीटिंग को भव्य बनाने के लिए वेबसाइट लांच
(International) मोदी की इस यात्रा के दौरान 28 सितंबर को करीब 20 हजार मोदी समर्थक मोदी का भाषण सुनेंगे। इसके लिए अमेरिका में बसे मोदी समर्थकों ने शानदार स्वागत की तैयारी की है। इंडियन अमेरिकन कम्यूनिटी फाउंडेशन (आईएएफसी) के बैनर तले अमेरिका और अमेरिका से बाहर के करीब 300 से अधिक इंडो-अमेरिकन ऑर्गेनाइजेशन इस भाषण समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। मैनहट्टन स्थित मेडिसन स्क्वायर गार्डन पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आईएएफसी के 20 हजार सदस्य हिस्सा लेंगे जिसमें भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और गणमान्य लोग शामिल हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका में सबसे बड़ी पब्लिक मीटिंग को सफल बनाने के लिए आईएसीएफ ने pmvisit.org नाम से एक वेबसाइट लांच किया है। इस वेबसाइट के जरिये लोगों से इस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सलाह भी मांगा गया है। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आमंत्रण पत्र पाने के लिए भी इस वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।