हमास ने गाजा में 4 इजराइली जासूसों को मौत के घाट उतारा
(International) गाजा पट्टी पर हमास का नियंत्रण है। जबालिया शरणार्थी शिविर के मस्जिद परिसर में नकाबपोश हमास चरमपंथियों ने कल दुश्मनों के लिए जासूसी करने के आरोप में बेहद क्रूरता से फलस्तीनियों को गोली मार दी। हमास से जुड़े अल-मज्द वेबसाइट ने सुरक्षा बलों के हवाले से बताया कि कानूनी प्रकियाओं को पूरा किए जाने के बाद चारों को इन्कलाबी तरीके से मार दिया गया। वेबसाइट ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई इस तरह की मुखबिरी करेगा तो उसका यही हश्र होगा। इस्लामिस्ट गुट ने सामाजिक स्थिरता के लिए और उनके परिवार के खिलाफ प्रतिक्रिया के भय से मारे गए नागरिकों के नाम या चित्र जारी करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही मारे गए फलस्तीनी संदिग्धों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। इनमें से 18 नागरिकों को शुक्रवार को व तीन को गुरूवार को मौत के घाट उतारा गया। हमास ने इजराइल को चेतावनी दी है कि उसकी सैन्य शाखा - ‘कसाम ब्रिगेड’ के तीन शीर्ष नेताओं की हत्या किए जाने की उसे कीमत चुकानी होगी। इससे पहले पश्चिमी तट का नियंत्रण करने वाले फलस्तीनी प्रशासन (पीए) ने कथित मुखबिरों की हत्या किए जाने की भर्त्सना करते हुए इसे कानून से इतर बताया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।