(International)
पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के भारी बारिश होने से भूस्खलन हुए जिससे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा में पहवा झील के तट पर स्थित रेस्तरां मलबे में दब गया। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गयी। बचाव टीमों ने मलबे से तीन शव निकाले। टीमों में नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस बल के कर्मी शामिल हैं। एक व्यक्ति लापता हो गया। इस हादसे के शिकार लोग रेस्तरां में काम करते थे। एक अन्य घटना में सिंधुपालचौक जिले में खामरे गांव के बाराम्पी इलाके में भूस्खलन में एक मकान ध्वस्त हो गया और तीन लोगों की मौत हो गयी। दो अन्य लापता हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।