सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की योजना पर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अभी विचार नहीं किया है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। व्हाइट के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति ने अभी तक सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई की न तो कोई योजना बनाई है और न ही इससे संबंधित कोई आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि ओबामा सीरिया के मामले में कांग्रेस और उसके सदस्यों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। हालांकि उन्होंने सैन्य हस्तक्षेप करने से भी इन्कार नहीं किया। अर्नेस्ट ने कहा कि ओबामा कई मौके पर यह कह चुके है कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।