ब्रिटेन ने मोदी सरकार के आर्थिक और सामाजिक बदलावों के मकसद को प्राप्त करने की दिशा में भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री निक क्लेग ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने ब्रिटेन दौरे का न्योता स्वीकार किया और क्लेग के साथ भारत में 500 मॉडल टाउन विकसित करने समेत विभिन्न इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स पर सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान क्लेग ने भारत से रिश्ते मजबूत करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। पिछले महीने के शुरू में ही ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने भारत का दौरा किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।