ISIL के खिलाफ कुर्दों को हथियारबंद करने की अमेरिकी मुहिम में सात देश शामिल
(International) अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने कहा, ‘अमेरिका और इराक की केन्द्रीय सरकार के अतिरिक्त सात अतिरिक्त देश - अल्बानिया, कनाडा, क्रोएशिया, डेनमार्क, इटली, फ्रांस और ब्रिटेन ने कुर्द बलों के लिए तत्काल जरूरी हथियार और उपकरण प्रदान करने में मदद के लिए वचनबद्धता दी है।’ हेगल ने कहा कि अमेरिका अपने अधिक से अधिक सहयोगियों और साझेदारों का स्वागत करेगा। उत्तर इराक में कुर्द बलों को फिर से आपूर्ति करने के प्रयासों को तेज करने के लिए दो हफ्ते पहले अमेरिका नीत एक कार्यसमूह तैयार की गई थी। हेगल ने बताया कि संचालन पहले से ही जारी हो चुका है और कुछ अन्य देश के योगदान की भी अपेक्षा है जिससे आने वाले दिनों में इसमें तेजी आएगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।