(International)
एक पिता ने चुपके से अपनी बेटी की वीडियो बना ली, जब वह सेल्फी लेने में व्यस्त थी और उस वीडियो को यूट्यूब पर साझा कर दिया, जिससे बेटी बाद में झेंप गई। दरअसल रॉड बेकहम ने कार चलाने के दौरान शीशे में देखा कि कार की पिछली सीट पर बैठी उनकी बेटी सेल्फी लेने में व्यस्त है। बेकहम ने चुपके से बेटी की वीडियो फिल्म बना ली, जब वह अलग अलग भाव-भंगिमाओं के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त थी। बेकहम ने यह वीडियो यूट्यूब पर साझा कर दी, जिसे 22,000 बार देखा गया और कई लोगों ने इस पर टिप्पिणयां भी की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।