पाकिस्तान सरकार बैकफुट पर, शरीफ को हटाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
(International) इस बीच, सरकार शरीफ के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज करने पर सहमत हो गई। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के अध्यक्ष खान और पाकिस्तान अवामी तहरीक प्रमुख कादरी ने कल रात वार्ता का पांचवां दौर बेनतीजा रहने के बाद आधिकारिक वार्ताकारों से संवाद बंद कर दिया। खान ने कहा, ‘यह फैसला किया गया है कि शाहबाज शरीफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी लेकिन उन्होंने फैसला किया कि वह इस्तीफा नहीं देंगे।’ खान ने कहा कि वह जल्द ही भविष्य की योजना की घोषणा करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।