(International)
जार्जिया में पुलिस ने भाई-बहन को एक-दूसरे के साथ सेक्स करने के अपराध में गिरफ्तार किया है। भाई-बहन ने स्वीकार किया है कि फिल्म 'नोटबुक' देखने के बाद उनके बीच शारीरिक संबंध बन गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'नोटबुक' देखने के बाद क्रिस्टोफर बकनर (20), और उसका भाई टिमोथी सवोय (25) एक चर्च के समीप शारीरिक संबंध बनाने पर गिरफ्तार किए गए। दोनों ने पुलिस को बताया कि 'नोटबुक' देखने के बाद दोनों तीन बार शारीरिक संबंध बना चुके हैं। बकनर ओर टिमोथी के बयान के बाद पुलिस ने उन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि 'द नोटबुक' एक रोमोंटिक ड्रामा फिल्म है जो 2004 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में रेयान गूसलिंग ने काम किया है। हालांकि पुलिस को इन दोनों द्वारा चर्च के बाहर ही शारीरिक संबंध बनाने की बात उनके एक पड़ोसी ने बताई जिसने उन्हें ऐसा करते हुए देखा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।