पहली दफा किसी महिला को सौंपी जा सकती है BBC ट्रस्ट की कमान
(International) शनिवार को ऐलान किया गया कि कई नामी-गिरामी कंपनियों के बोर्ड में शामिल 53 साल की रोना फेयरहेड को बीबीसी ट्रस्ट की नई अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। ब्रिटेन के संस्कृति मंत्री साजिद जाविद आज औपचारिक तौर पर बीबीसी ट्रस्ट की अध्यक्ष पद के लिए रोना के नाम का ऐलान कर सकते हैं। रोना लॉर्ड पैटेन की जगह लेंगी। पैटेन ने स्वास्थ्य आधार पर मई महीने में बीबीसी ट्रस्ट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लंबे समय तक एचएसबीसी बैंक की गैर-कार्यकारी निदेशक रह चुकीं रोना ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की पढ़ाई की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।